जब तक सांस नहीं रुक गई, वो पत्नी को चाकू से गोदता रहा और उसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। मामले की वजह जानकर चौंक जाएंगे। घटना हरियाणा के लाडवा की है। चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति का शव पत्नी के शव से कुछ दूर पेड़ से लटका मिला।
आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी पर किसी व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की तो मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला।
उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर पत्नी की हत्या करने की बात लिखी हुई थी। गांव छलौंदी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी बहन रेशमा की शादी गांव हिरण छप्पर जिला यमुनानगर निवासी मंगत राम के साथ हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी,
जिसके चलते उसने लगभग 14 वर्ष पहले अपना बेटा वंसुल बहन रेशमा व जीजा मंगत को गोद दे दिया था। उसने बताया कि जीजी परिवार के साथ 4-5 साल से गांव छलौंदी में रह रहे थे। उसका जीजा बहन के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह धमकी भी देता था कि वह उसे भी खत्म कर देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा।