फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली के पैलेस में सरेआम चला ‘तमंचे पर डिस्को’

Sat, 06 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरिंडा रोड पर धारीवाल पैलेस में शनिवार को एक विवाह समारोह में तमंचे पर डिस्को हुआ। डीजे पर भंगडे़ में मस्त दो मेहमानों ने बजते गीतों के बीच हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


यह हरकत बारात में आए फतेहगढ़ साहिब में सेहत विभाग में तैनात एक अधिकारी ने की है। बंदूक से निकली गोली शादी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे गांव झिगड़ा निवासी फोटोग्राफर धर्मेंद्र सिंह को जा लगी। धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए। देखते ही देखते पैलेस से मेहमान निकल गए।

गोली चलने की सूचना मिलते ही एसएचओ रविंदरपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पैलेस में अफरातफरी के बीच धर्मेंद्र सिंह को पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारात पहुंचने के बाद मेहमान डीजे की धुन पर भंगड़ा डाल रहे थे। इनमें से दो मेहमानों ने अपनी बंदूकों से फायर करना शुरू कर दिया। उन्हें पैलेस के अंदर गोलियां चलाने से रोकने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह धड़ाधड़ गोलियां चलाते रहे और एक गोली धर्मेंद्र सिंह को जा लगी। गोली लगने के बाद पैलेस में सन्नाटा पसर गया।

विवाह समागम में पहुंचे एक भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर रहे व्यक्ति से बंदूक छीन ली। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक टीम चंडीगढ़ पीजीआई भी भेजी है।

चेतावनी बोर्ड की परवाह नहीं
मैरिज पैलेस में होने वाले विवाह समारोह में हथियार लेकर जाने और गोली चलाने पर पाबंदी है। पैलेस के अंदर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इस घटना से ऐसा लगता है कि यहां लिखे गए आदेश केवल शोपीस हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें