फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अफगानी स्टूडेंट्स में चले चाकू, एक छात्र की मौत

Tue, 22 Mar 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अफगानी स्टूडेंट्स में चाकू से लड़ाई - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-46) में बीए फाइनल ईयर के दो अफगानी छात्रों में चाकू चले। घटना में इस की मौत हो गई। चाकू चलने से पहले खूब झगड़ा हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिए। इस हमले में दोनों छात्र घायल हो गए और उन्हें जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान छात्र सनाउल्लाह ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा छात्र एहसानल्लाह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। बीते शुक्रवार को नमाज के दौरान दोनों में बहस हो गई थी। सोमवार को एहसानल्लाह पूरी प्लानिंग के साथ आया था कि वह चाकू से सनाल्लाह को डराएगा, लेकिन बातचीत काफी बढ़ गई और उसने हमला कर दिया। घायल छात्रों को कॉलेज प्रशासन और दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने कॉलेज के छात्र दीदार सिंह की शिकायत पर एहसानल्लाह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सनाउल्लाह की मौत की सूचना मिलते ही अफगानिस्तान के कई छात्र अस्पताल में इकट्ठा हो गए। छात्रों के इकट्ठा होने पर अस्पताल में पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। देर रात कॉलेज प्रशासन भी अस्पताल पहुंचा और मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


होनहार छात्र था सनाउल्लाह
बताया जा रहा है कि कॉलेज में कुल 18 अफगानी छात्र पढ़ते हैं। सभी में सनाउल्लाह सबसे बेस्ट था। चाहे खेल हो या पढ़ाई, सभी में वह अव्वल आता था। अफगानी छात्र इंडियन काउंसिल आफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के तहत यहां पर पढ़ने आए थे। छात्र के परिजनों की जानकारी भी इसी संस्था के तहत दी गई है।

सकते में है हत्यारोपी
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी एहसानल्लाह सकते में हैं। उसका कहना है कि वह गुस्से में था, लेकिन सनाउल्लाह को मारने का उसका कोई इरादा नहीं था। अस्पताल में रात के वक्त कालेज के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ ने एहसानल्लाह से बात की है। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि वह काफी डरा हुआ है और बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि उसे बहुत कम चोट लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें