रिटायरमेंट की पार्टी में आई नाबालिग लड़की को देखकर युवकों में जागी हवस। एक्टिवा पर किडनैपर कर ले गया और लूट ली आबरू। दरिंदगी की यह खौफनाक वारदात पंजाब के मोहाली के लांडरां के गांव मनौली में घटी।
यहां शनिवार रात रिटायरमेंट की पार्टी से एक्टिवा सवार युवक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा ले गए और रेप के बाद उसे गांव में ही छोड़कर भाग गए।
किशोरी को गंभीर हालत में फेज-छह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोहाना थाना पुलिस ने गांव मनौली निवासी राणा और शैली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव मनौली के एक घर में रिटायरमेंट की पार्टी चल रही थी। पार्टी में काफी संख्या में रिश्तेदार और गांववाले पहुंचे मौजूद थे। इस दौरान पार्टी में आई लड़की को दो लड़के जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठाकर अपने साथ ले गए। सेक्टर-82 के पास उन्होंने लड़की से दुष्कर्म किया।
फिर लड़की को गांव में छोड़ कर भाग गए। घटना की जानकारी होते ही लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना थी। थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि राणा और शैली के खिलाफ पोक्सो एक्ट-363, 376 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पीड़िता के धारा-164 के तहत अदालत में बयान दर्ज करवाए गए।