बहन की करतूतों से परेशान होकर एक दिन उसके भाई ने खौफनाक कदम उठाते हुए उसे दी ऐसी सजा जिसके लिए वो तैयार नहीं थी। मामले का खुलासा पुलिस ने किया।
दरअसल पंजाब के अमृतसर की पुलिस ने छेहरटा इलाके की गोबिंदपुर कालोनी में रहने वाली गुरिंदर कौर उर्फ रितु की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि रितु की हत्या में उसका अपना सगा भाई जगदीप सिंह ही मुख्य दोषी है।
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी जसदीप सिंह मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए कहा कि रितु 18 मई को घर से अचानक गायब हो गई थी। रितु की मां न थाना छेहरटा में उसके गुम होने की सूचना दी थी। बाद में रितु का शव गांव खियाला कलां के पास से बरामद हुआ था। रितु की किसी ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी।