मोहाली के फेज 1 से बाइक सवार 2 युवकों ने देर शाम एक युवक का अपहरण कर लिया। हालांकि देर रात पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा।
बताया जा रहा है कि किडनैपरों के साथ 2 और युवक भी थे। खबर लिखे जाने तक अपहृत युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।
मोहाली के फेज 1 से बाइक सवार 2 युवकों ने देर शाम 21 वर्षीय युवक ठाकुर का अपहरण कर लिया। ठाकुर फेज 1 में चाय की स्टॉल लगाता है।
किडनैपरों ने अपहृत युवक के रिश्तेदार भाई अर्जुन को फोन कर युवक को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेकर अर्जुन को अरोमा के लाइट प्वांइट पर बुलाया। जब पीड़ित का भाई अरोमा के लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तब तक अपहरणकर्ता वहां से जा चुके थे।
कुछ देर बाद अर्जुन को दोबारा फोन आया इस बार किडनैपरों ने उसे फेज 3बी2 के बाजार में फिरौती की रकम लेकर बुलाया। जब पीड़ित का भाई फेज 3B2 के मार्केट में पहुंचा तो उसे 2 युवक बाइक पर मिले।
अर्जुन ने एक युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ जुटती देख एक किडनैपर भागने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर पास में ही मौजूद थाने का स्टाफ भी घटनास्थल पहुंच गया।
अर्जुन ने पकड़े किडनैपर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में किडनैपर ने अपना नाम दीपक बताया उसने अपने फरार सहयोगी युवक का नाम रॉकी बताया।
घटना की सूचना पर डीएसपी सिटी 1 मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि किडनैपरों के साथ 2 और युवक भी थे। देर रात तक पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। अपहृत किए गए युवक का सुराग लगाने में जुटी हुई है।