महिला ने फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी और उसकी बहन को पहले अगवा करवाया फिर बुरी तरह पिटवाकर युवती का रेप करवाना चाहा। मामला पंजाब के अमृतसर के थाना छेहरटा के अधीन चौकी कोट खालसा के अंर्तगत पड़ते क्षेत्र का है।
महिला ने प्रेमी को बुरी तरह पिटवाकर उसे अधमरा करवा दिया। वहीं जब प्रेमी की बहन ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग गए।
पीड़िता ने बताया कि उसके भाई का एक शादीशुदा महिला से अफेयर था। वह उसे घर से भागकर शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी।
भाई के गले में बेल्ट डालकर उसे मारने की कोशिश की
महिला युवक को घर से भागकर शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी। इस बात को विरोध किया तो महिला ने सोनू, मोनू, कुलबीर सिंह, साबी, बख्शीश सिंह उर्फ काला को सुपारी देकर उसका कत्ल कराने की साजिश रची।
योजना के मुताबिक उन्होंने उसके भाई को घर से अगवा कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसे भी साथ ले गए। आगे जाकर उन्होंने उसके भाई के गले में बेल्ट डालकर उसे मारने की कोशिश की। जब वह बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ कर दुराचार का प्रयास किया।
शोर मचाने पर सारे मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोटखालसा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बयान पर जांच शुरू की।