दो साल बाद पंजाब के बटाला से बरामद की गई युवती ने पुलिस के सामने जब आपबीती सुनाई तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। सोमवार को पुलिस ने बरामद युवती को पत्रकारों के सामने पेश किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसे अगवाकर पंजाब के अन्य शहरों के अलावा और दिल्ली में भी रखा गया था। उसे अगवा करने वालों में दो महिलाओं समेत छह लोग शामिल थे। इस बीच उसके साथ दुराचार होता रहा। आखिरकार किसी प्रकार वह दो साल बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही।
पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। जबकि शेष फरार हैं। डीएसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में हरजीत कौर निवासी चौधरीवाल (बटाला) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह वर्ष 2010 में अपनी मां के साथ अमृतसर एक धार्मिक स्थल पर गई थी।