फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन हाउस से हथियारों की बड़ी खेप चोरी

Tue, 07 Oct 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में एक गन हाउस से देर रात हथियारों की बड़ी खेप चोरी होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना रविवार की रात पंजाब के कोटकपूरा (फरीदकोट) में घटी।
विज्ञापन


जैतों रोड पर स्थित शेर-ए-पंजाब गन हाउस से चोरों ने से 34 रिवॉल्वर और बंदूकों समेत करीब 1234 कारतूसों पर हाथ साफ किया है। चोरी की इतनी बड़ी घटना से पंजाब पुलिस में हड़कंप मचा है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी मोहनीश चावला की निगरानी में घटना की उच्चस्तरीय पड़ताल शुरू कर दी गई है।

गन हाउस के मालिक एकजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वे कई साल से असलहा बेचने, रिपेयर करने और स्टोर करने का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान में नए हथियारों के साथ-साथ लोगों के जमा किए हथियार भी हैं।
विज्ञापन

जाते-जाते आग लगा गए चोर

रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात साढ़े 12 बजे वे अपने पिता गुरबचन सिंह टोनी के साथ बठिंडा से लौटते समय दुकान के आगे से गुजरे थे तब तक सब ठीक था लेकिन सोमवार सुबह सैर के लिए जाते समय उन्होंने दुकान में से धुआं निकलते देखा।

उन्होंने तुरंत तुरंत फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने के बाद पता चला कि दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

दुकान में घुसने के लिए अज्ञात आरोपियों ने पहले गन हाउस से सटी एक दुकान की छत में सेंध लगाई और बाद में गन हाउस की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। चोरी के बाद दुकान को आग लगा दी गई जिससे उसका सारा रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरे आदि भी पूरी तरह जल गए।

ये हथियार हुए चोरी: दुकान से 315 बोर की 7 राइफल, 12 बोर की 4 बंदूकें,  32 बोर के 21 रिवाल्वर और पिस्टल, 22 बोर की दो रिवॉल्वर समेत 315 बोर के 488 कारतूस, 32 बोर के 635, 22 बोर के 90 और 12 बोर के 30 कारतूस चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

बड़े गैंग का हाथ होने की आशंका

कोटकपूरा (फरीदकोट)। शहर में गन हाउस से हथियारों की बड़ी खेप चुराने की घटना के पीछे पुलिस को किसी बड़े अंतरराज्यीय गैंग का हाथ होने की आशंका है। कोई भी मामूली गिरोह इतनी बड़ी मात्रा में असलहा और कारतूस चोरी करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता और इसके पीछे किसी ऐसे बड़े गिरोह का हाथ के आसार है।

उधर खुफिया एजेंसियों को शक है कि चोरी हुए हथियारों का इस्तेमाल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में किया जा सकता है या फिर इन्हें झारखंड जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सप्लाई किया जा सकता है। साथ ही इस घटना में दुकान का सारा रिकार्ड जलाने के मामले को भी शक की नजर से देखा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्कवायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया। साथ ही टेक्निकल मदद के लिए एसएसपी फाजिल्का स्वपन शर्मा को भी कोटकपूरा बुलाया गया और उनसे टिप्स भी हासिल किए गए।

सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर मोहनीश चावला, एसएसपी सुखदेव सिंह काहलों, एसपी (एच) बलवीर सिंह, डीएसपी (डी) गुरभेज सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर लखवीर सिंह समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर डेरा जमा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें