फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को किडनेप कर 4 दोस्तों ने बुझाई हवस

Sat, 05 Sep 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दोस्त छात्रा को किडनेप करके ले गए और बारी-बारी दुराचार किया। छात्रा लुधियाना की रहने वाली थी, वहीं अमृतसर में उसके साथ गैंगरेप किया गया। दरअसल, युवक उसे उठाकर अपनी बहन के यहां ले गए थे। आरोप चाय की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक रामप्रीत पर लगे हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी मां ने बताया कि रामप्रीत स्कूल जाते समय उसे धमकी देकर अपने साथ पुतलीघर ले गया। वहां पर गुलशन मौजूद था। दोनों ने अपने दो और साथियों को बुलाया। उसके बाद आरोपी उसे बस से लुधियाना ले गए। लुधियाना में गुलशन उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर उसके साथ कई बार दुराचार किया।

बुधवार सुबह उसे धमकियां देते हुए अमृतसर ले आए। थाना सिविल लाइन के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया। रामप्रीत, गुलशन समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने कमरे में बंद कर किशोरी से किया रेप

पड़ोस में रह रहे एक युवक ने मिल के क्वार्टरों में रहने वाली किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया। मामला लुधियाना का है। पीड़िता की मां के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यूपी के चंदौली स्थित गांव अर्जी खुर्द में रहने वाले विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के पिता एक मिल में काम करते हैं  और उसी के पीछे बने क्वाटरों में रहते हैं। बुधवार को किशोरी कुछ दूरी पर स्थित क्वार्टर में रहने वाले अपने फूफा को कुछ सामान देकर घर आ रही थी। आरोपी विकास वहां पहले से मौजूद था। उसने पीड़िता को अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुराचार किया।

किशोरी की मां उसे ढूंढते हुए जा रही थी तो रास्ते में विकास के कमरे में चीखने की आवाज सुन रुक गई। शोर मचाने पर आरोपी बाहर निकला और पीड़िता की मां को धक्का देकर फरार हो गया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें