शहर के स्वामी नगर में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसके पति को शराब पिलाई। जब वह बेसुध हो गया तो उसका अपहरण कर उसके साथ अग्रोहा के एक होटल में गैंगरेप किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे डरा धमकाकर बस में बिठाकर रोहतक भेज दिया। जब उसका पति होश में आया और उसे इस मामले का पता लगा तो वह पत्नी को शहर थाने में लेकर आया। जहां पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत दी। जिसके बाद शहर पुलिस ने दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में स्वामी नगर निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि स्वामी नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मास्टर यशपाल तथा अन्य युवक मुकेश सोलंकी शनिवार रात को उसके घर पर आए। आरोपियों ने बहला फुसलाकर पहले पति को जमकर शराब पिलाई।
पति के अधिक शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों युवक उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती कार में बिठाकर सिरसा रोड की तरफ ले गए। आरोपी उसे जबरन अग्रोहा के एक होटल में ले गए। जहां पर आरोपियों ने कमरा लिया और उसे जबरदस्ती लिम्का में शराब डालकर पिलाई और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।