फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को किडनैप कर 6 युवकों ने 5 दिन तक बुझाई हवस

Wed, 23 Sep 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के साथ कोचिंग के लिए जा रही युवती को 6 युवक किडनैप करके ले गए और बारी-बारी 5 दिनों तक अपनी हवस बुझाई। सनसनीखेज वारदात हरियाणा के करनाल में घटी।
विज्ञापन


महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि एक युवक ने 15 सितंबर को शिकायत दी थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गए हैं।

आरोपियों ने उसकी बहन की सहेली को भी अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन वह उनके चंगुल से बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगवा दिया।
विज्ञापन

5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जांच में युवती के मोबाइल की लोकेशन नहर के पास स्थित खेतों की मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को बरामद किया। युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसके साथ छह युवकों ने दुराचार किया है, लेकिन युवती किसी भी आरोपी युवक की पहचान नहीं बता पाई।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।

पुलिस ने 19 सितंबर को शांतिनगर वासी सुभाष, गगन, एकता कालोनी वासी विकास, न्यू प्रेम नगर वासी मंगल और इश्मीत उर्फ शिवा को काबू किया। इस मामले में यूपी निवासी अमित फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें