पंजाब में मोहाली के लालड़ू इलाके में स्थित स्वामी परमानंद कॉलेज के छात्रावास में मंगलवार देर रात क्रिकेट मैच देखते समय बवाल हो गया। मैच श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच रहा था।
पाक समर्थक नारेबाजी के कारण मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में छह छात्र घायल हो गए। घायलों में पांच विद्यार्थी पूर्वांचल और एक कश्मीर का रहने वाला बताया गया है। बाद में बुधवार को पूर्वांचल के छात्रों ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। तनाव को देखते हुए प्रबंधन ने कालेज को दस दिन के लिए बंद कर दिया है।