फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फर्जी आधार व पैन कार्ड के साथ संदिग्ध कश्मीरी गिरफ्तार, हो सकता कोई बड़ा खुलासा

Mon, 22 Apr 2019 12:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कश्मीरी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कश्मीरी युवक को फर्जी आधार और पैन कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। सेक्टर-34 स्थित इंसकॉल हीलिंग अस्पताल के पास से युवक दबोचा गया। उसने अजय नाम से उक्त कागजात बनवा रखे थे, जिन पर उसने अपनी फोटो लगा रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी की पहचान अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) के गांव चांगू निवासी इरशाद अहमद (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 471 के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

बीते शनिवार को सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-34 स्थित इंसकॉल हीलिंग अस्पताल के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय बताया। जांच के दौरान उसके आधार और पैन कार्ड पर सामान्य से ज्यादा बड़ी फोटो लगी हुई मिली। इससे पुलिस टीम को शक हो गया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके जानकार को ऑर्थराइटिस बीमारी है, जिसका इलाज कराने के लिए वह चंडीगढ़ आया है। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर जांच आगे शुरू की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम अजय नहीं, बल्कि इरशाद अहमद है और वह अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) का रहने वाला है। पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान हो सकता है खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इरशाद फिलहाल कोई काम नहीं करता। ऐसे में उसने में फर्जी आधार और पैन कार्ड पर अपनी फोटो क्यों लगाई थी, यह एक बड़ा सवाल है। पुलिस का कहना है कि इस बात का जवाब लेने के लिए आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी से यह भी जानने की कोशिश में है कि वह आखिर किस कारण से चंडीगढ़ में रुका हुआ था और उसके साथ और कितने कश्मीरी युवक चंडीगढ़ में हैं।

पुलिस खंगालेगी मोबाइल डिटेल
आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू कर दिया है। सूत्रों अनुसार, पुलिस अब आरोपी की मोबाइल डिटेल भी खंगाल सकती है, ताकि मामले का खुलासा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें