फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा, व्यापारी से लूटी थी चार लाख रुपये की नकदी

Sun, 22 Oct 2023 12:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कूटी और पिस्तौल बरामद की है। तीनों ने 15 अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र में व्यापारी को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर व्यापारी से चार लाख की नकदी और स्कूटी लूटी थी। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्कूटी और पिस्तौल बरामद हुई है।

विज्ञापन


असंध थाना क्षेत्र के गीता कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गुरुद्वारा मार्केट में उसकी किराना की दुकान है। 15 अक्तूबर को स्कूटी पर अपने कर्मचारी असंध के रहने वाले शिव दर्शन के साथ सालवन, बल्ला, मानपुरा गए थे। वहां से ग्राहकों से करीब चार लाख रुपये लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। स्कूटी कर्मचारी चला रहा था। डिग्गी में नकदी रखी थी। जैसे ही सालवन रोड के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया। 

दोपहर करीब 12:45 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पहले पीड़ित से बदमाशों ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने मुंह ढका था और दूसरे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। नकदी और स्कूटी लेकर बदमाश मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया। बदमाशों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने रविवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें