कपूरथला के एक युवक की ऑस्ट्रेलया में सड़क हादसे मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदारों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के पटेल नगर कॉलोनी निवासी रमनदीप घुम्मन लगभग 12 वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने ऑस्ट्रेलिया गया था। रमनदीप घुम्मन की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
मृतक रमनदीप घुम्मन के भाई प्रभ घुम्मन ने बताया कि उसका बड़ा भाई पिछले 12 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रह रहा था। जिनकी बीती रात कार हादसे का शिकार हो गई। उन्हें तुरंत अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मामले की जांच ऑस्ट्रेलिया की पुलिस कर रही है।