अभयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से जिला अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने रविवार को देर रात गांव अभयपुर में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का केस दर्ज किया था। मामले में पड़ोस में रह रहे एक व्यस्क (जो दो बच्चों का बाप है) पर आरोप लगे थे।
महिला पुलिस थाना ने अभयपुर में मानसिक रूप से बीमार एक नाबालिग से दो बच्चों के बाप द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी उसे शिकार बनाता रहा।
इस पर जब लड़की की मां व परिजनों ने पुलिस में शिकायत देने को कहा। तो आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि अभयपुर में नाबालिग अपनी मां, तीन भाई व एक बहन की साथ किराये के मकान में रहती है।
जिस मकान में नाबालिग लड़की रहती थी। महिला ने बेटी से मिली शिकायत के बाद बाद सेक्टर 19 पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसके बाद उसे महिला थाने में भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की का सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 मेडिकल करवाकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।