फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में जजपा नेता को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- बीस लाख दो, नहीं तो गोली मार देंगे, जानें- पूरा मामला

Sun, 20 Dec 2020 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
जजपा नेता को मिला धमकी भरा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी (जजपा) से चुनाव लड़ने वाले मोखरा निवासी हरज्ञान ठेकेदार को सुबह उनके मोखरा स्थित निवास स्थान पर धमकी भरा पत्र मिला है। वहीं पर उन्होंने अपना जजपा पार्टी का कार्यालय भी बना रखा है। सुबह मिले पत्र में बीस लाख रुपये की मांग की गई है। न देने पर गोली मार देने की धमकी दी भी है। 

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि 'श्रीमान हरज्ञान ठेकेदार कृपा करके बीस लाख रुपये देने का कष्ट करें। वरना गोली आवैगी सीधी तेरे पास, पचीस दिसंबर तक का समय है। उसके बाद अंग्रेजी में वारनिंग भी लिखा है, पहले प्यार की पहली चिट्ठी। फिर लिखा है गाड़ी में बीस लाख तैयार रखना। हरज्ञान ठेकेदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी एसआई श्रीभगवान ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें