फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: संदिग्ध हालत में जिम ट्रेनर ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में DMC अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Sep 2022 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

चौकी जगतपुरी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हनी अभी होश में नहीं है और उसकी हालत गंभीर बनी है। होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली कैसे चली और उसे कैसे लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हैबोवाल के संधू नगर इलाके में रविवार की रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एच 21 जिम के संचालक हनी मल्होत्रा ने संदिग्ध हालात में जिम के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जब लोग अंदर गए तो हनी खून से लथपथ पड़ा था। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी हनी के परिवार वालों को और पुलिस को दी। इसके बाद परिवार वाले पहुंचे और उन्होंने हनी को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना हैबोवाल पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर हनी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हनी मल्होत्रा का एच 21 नाम से संधू नगर में जिम है। रविवार की रात को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ जिम में बैठा था। इसी दौरान बातें करते करते उन्हें रात के करीब 11 बजे गए। 

दोस्त बातें करते हुए निकल गए और इसके बाद हनी अकेला ही दफ्तर में था और उसने खुद को पिस्तौल से गोली मार ली। जिम के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तो इकट्ठा हुए ही साथ ही हनी के परिवार वालों को भी किसी ने जानकारी दे दी। जब सभी अंदर पहुंचे तो हनी नीचे गिरा पड़ा था। 
विज्ञापन


हनी के पिता और उसकी पत्नी ने लोगों की मदद से उसे गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। चौकी जगतपुरी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हनी अभी होश में नहीं है और उसकी हालत गंभीर बनी है। होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली कैसे चली और उसे कैसे लगी। बाकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें