चंडीगढ़ के कजेहड़ी में एक दुकान में तीन महिलाओं सहित 5 ठग एक आभूषण विक्रेता की दुकान में घुसे और यहां से ढाई लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
आभूषण विक्रेता राकेश कुमार को इसकी जानकारी एक दिन बाद सीसीटीवी कैमरे से हुई। राकेश कुमार ने इसकी शिकायत शुक्रवार को दी है। सेक्टर-61 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।