फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर के बेटे का पहले गर्लफ्रेंड से झगड़ा और फिर शव मिला...हत्या या खुदकुशी

Tue, 22 May 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवक का शव मिला
विज्ञापन
ज्वेलर के बेटे का पहले गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ और फिर युवक का शव मिला। अब पुलिस इस सवाल पर उलझी है कि ये हत्या है या सुसाइड। घटना चंडीगढ़ की है। सेक्टर-20 स्थित मकान नंबर-3132 से सटे छोटे पार्क में सोमवार शाम 7:19 बजे एक युवक की गोली लगी लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर सेक्टर-19 थाना और ऑपरेशन सेल के पुलिसकर्मियों सहित डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और एसएसपी निलांबरी जगदले ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक को पेट पर बेल्ट बांधे जाने के स्थान पर गोली लगी थी।
विज्ञापन


उसकी लाश के पास ही पुलिस को एक बैग में पिस्टल पड़ी मिली और दो मोबाइल सहित तीन गद्दियां भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच की तो मृतक की पहचान नाभा गेट, संगरूर के मकान नंबर-89,बी निवासी ज्वेलर जगरूप सिंह के बेटे पुष्पिंदर सिंह (25) के रूप में हुई। पीसीआर-थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल और उच्चाधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की, लेकिन देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पुष्पिंदर की हत्या की गई या फिर उसने खुदकुशी की।

पुलिस एक तरफ इसे हादसा भी मानकर चल रही है। माना जा रहा है कि हो सकता है पिस्टल निकालते समय या किसी अन्य कारणवश गोली गलती से चल गई हो। जिस छोटे पार्क में पुष्पिंदर की लाश मिली, वह कोठियों के बीच और अंधेरे स्थान पर है। जहां अकसर युवक-युवतियां बैठे देखे जाते हैं।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की गई
घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि उन्होंने बेंच पर बैठे एक युवक-युवती को झगड़ते देखा था। वे किस कारण से झगड़ रहे थे, इस बारे में कोई जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। चश्मदीदों ने बताया कि झगड़े के बाद युवती तो बेंच से उठकर चली गई, लेकिन फिर कुछ ही देर बाद उसी बेंच पर पुष्पिंदर को बेसुध पड़े पाया।

पुलिस पुष्पिंदर के दोनों मोबाइल से भी सुराग तलाशने के प्रयास में जुटी है और उसकी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की गई। पुलिस जांच में पता लगा कि पुष्पिंदर की उसकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती हुए काफी समय बीत चुका है। शुरुआती जांच में पुष्पिंदर के उसके प्रेम-प्रसंग में किसी बात पर गहराए विवाद के चलते उसके खुदकुशी करने के पहलू पर भी जांच जारी है।

गोली लगने पर भी खून की चंद बूंदें ही पड़ी मिलीं
बेंच पर पुष्पिंदर की गोली लगी लाश के अलावा कहीं भी खून बिखरा नहीं मिला। बेंच के ऊपर और नीचे खून की महज चंद बूंदें ही पड़ी दिखीं। फोरेंसिक टीम ने जांच कर मौके से कुछ नमूने लिए हैं। यह सवाल बने हुए हैं कि यदि पुष्पिंदर को बेंच पर ही गोली लगी तो अधिक खून क्यों नहीं बिखरा मिला। सामान्य तौर पर ऐसा होने पर मौके पर खून काफी अधिक  दिखता है। फिलहाल इस पहलू पर पुलिस जांच में जुटी है।

कोच ने बताया पुष्पिंदर का भंगड़ा सीखने के दौरान हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुष्पिंदर के पिता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य देर रात जीएमसीएच-32 पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुष्पिंदर भंगड़ा सीखा करता था। कुछ दिन पहले ही उसके कोच ने पुष्पिंदर का किसी युवक से झगड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस उस युवक से भी पूछताछ करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


पुष्पिंदर की मौत हादसा, खुदकुशी या फिर हत्या है, इसके बारे में स्पष्ट तौर पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जारी है।
- सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें