फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के लिए एक ज्वेलर ने दूसरे ज्वेलर का अपहरण कर चलती कार में की हत्या, ऐसे मारा

Fri, 29 Jun 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित श्री न्यू यमुना ज्वेलर्स के मालिक संजीव खन्ना का बुधवार देर रात शोरूम के बाहर से होंडा सिटी कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। दो घंटे तक उसे सड़कों पर घुमाते रहे। फिर चलती कार में ही गला घोंट दिया और हथौड़ीनुमा हथियार से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को अंबाला के शहजादपुर थाना अंतर्गत रजपुरा गांव के खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने रात साढ़े दस बजे संजीव के अपहरण की आशंका जताते हुए एक ज्वेलर सहित तीन लोगों पर अपहरण के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई। वीरवार अलसुबह यमुनानगर पुलिस ने शहजादपुर के पास से डेडबॉडी बरामद कर ली। घटना के बाद ज्वेलर्स एसोसिएशन ने दिनभर अपने शोरूम बंद रखे। 

संजीव मूलरूप से सहारनपुर, मेरठ का रहने वाला था और सात महीने पहले ही यमुनानगर में आया था। फिलहाल वह सेक्टर-17 की एक कोठी में परिवार समेत किराये पर रहता था। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनका सोना-चांदी और डायमंड का होलसेल का काम था। शहर के अधिकतर शोरूम मालिकों से मोटा लेनदेन था। न्यू मार्केट स्थित साक्षी ज्वेलर्स के मालिक योगेश सूरी से उसका 13 किलोग्राम सोने व कई लाख रुपये का लेन-देन था।
विज्ञापन


अब योगेश से वह बकाया लेने के लिए कह रहा था। बुधवार रात को करीब सवा नौ बजे होंडा सिटी कार में आए तीन लोगों ने उसे कार में बिठा लिया। कार में दो और लोग पहले से मौजूद थे। वहां से वे संजीव के सेक्टर-17 स्थित घर गए और फिर वहां से जगाधरी होते हुए नारायणगढ़ की तरफ चले गए। 

पुलिस का स्टिकर लगी कार में अपहरण      
परिजनों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  मृतक के भतीजे का कहना है कि अपहरण व हत्या की साजिश में एक इंस्पेक्टर समेत कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। क्योंकि आरोपी की दोस्ती कुछ पुलिसकर्मियों से थी। रात को जिस होंडा सिटी कार में इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आगे और पीछे पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था।       

 यमुनानगर के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि, संजीव मर्डर केस में अभी तक की जांच में यह साफ हो गया है कि योगेश नाम का ज्वेलर संजीव को अपने साथ लेकर गया था। इनके बीच 13 किग्रा सोने का लेन-देन बताया जा रहा है। विशेष जांच टीम गठित करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें