फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस की बेटी का ड्रंकन ड्राइव में चालान, नशे में बुरी तरह धुत थी

Fri, 29 Jun 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अधिक मात्रा में शराब पीकर कार चला रही हरियाणा के एक सीनियर मोस्ट आईएएस की बेटी का ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया है। चालान के वक्त आईएएस की बेटी इस कदर नशे में धुत थी की वह सही से बात भी नहीं कर पा रही थी। एल्कोमीटर से जांच की गई तो उसके शरीर में शराब की मात्रा 295 एमजी पाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसका ड्रंकन-ड्राइव में चालान कर वाहन इम्पाउंड कर दिया। युवती ने पिता के पद का रौब दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका चालान कर दिया। सूत्रों के अनुसार हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की दिल्ली में रहने वाली बेटी चंडीगढ़ आई हुई थी। शनिवार रात सेक्टर-26 में लगे एंटी ड्रंकन-ड्राइव नाके पर पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक कार को रोका। कार को युवती ड्राइव कर रही थी।

पुलिस ने एल्कोमीटर से चेक किया तो उसके शरीर में एल्कोहल की मात्रा 295 एमजी पाई गई। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे कार साइड में लगाकर दस्तावेज दिखाने को कहा। ड्रंकन ड्राइव का चालान होने के डर से युवती ने पुलिसकर्मियों को आईएएस पिता का रौब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका चालान कर दिया। साथ ही उसकी दिल्ली नंबर की कार को इम्पाउंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें