फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस और ट्राले की भिड़ंत, कारोबारी समेत 3 मरे

Sun, 11 Jan 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां होशियारपुर में चंडीगढ़ रोड पर टूरिस्ट बस के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्राले से भिड़ंत होने से हुआ। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह जम्मू से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस की गांव माहिलपुर के पास कोयले से भरे ट्राले से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस के ड्राइवर, ट्राला ड्राइवर और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 14 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

गांव माहिलपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शवों को कब्जे में लिया। घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 10 को मामूली चोटें आई। 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दो को होशियार रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मरने वालों में ट्राला ड्राइवर कपिल देव पुत्र बलवीर सिंह निवासी फतेहगढ़ होशियारपुर, बस ड्राइवर पवन कुमार पुत्र अंगरेज सिंह निवासी आगरा और पुरानी दिल्ली का एक कारोबारी सुजात अली पुत्र आबिद अली शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही होशियारपुर एसपी नरेश डोगरा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआइना किया। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें