विदेश में रहने वाले पंजाबियों के प्रति आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। अब इटली में ही एक पंजाबी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां जालंधर के गांव काला बकरा, सब डिवीजन भोगपुर के सतवंत सिंह उर्फ जंगी नाम के 27 वर्षीय युवक की पंजाबी समुदाय के दो लोगों ने पीठ में चाकू मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो मौत का कारण बन गया। कुछ साल पहले सतवंत सिंह के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और बेटे की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सतवंत की मां अमरजीत कौर ने कहा कि डेढ़ साल पहले सतवंत रोजी-रोटी के लिए इटली गया था। पिता का साया सिर से उठने के बाद पंजाब के माहौल को देखते हुए उसे विदेश भेज दिया था लेकिन पंजाबियों ने उसे वहां भी नहीं बख्शा। अब घर का गुजारा कैसे होगा क्योंकि जमीन गिरवी रख बेटे को काम के लिए विदेश भेजा था।