फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 72 घंटे में कार लूट को सुलझाया, हथियारों के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा

Wed, 01 Jun 2022 10:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

छीनी हुई कार के अलावा आरोपियों से अनेक हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने सीआईए प्रभारी सुखदीप सिंह और उनकी टीम की 72 घंटों में केस को हल करने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते बंदूक दिखाकर दोआबा चौक से कार छीनने की वारदात को 72 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने कार छीनने के केस को सूझबूझ से हल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सब-वे के नजदीक दोआबा चौक से 27-28 मई की शाम को स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 08 डीजे 4789 को बंदूक दिखाकर छीनी गई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते डिप्टी कमिश्नर पुलिस जसकिरन तेजा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरबाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक जानकारी पर छह आरोपियों करन, सौरभ, राज्यपाल, अतुल, मोहित सिक्का और अंकित को काबू कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि कार छीनने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन कार डिवाइडर से टकरा गई। यही वजह है कि वह कार को वहीं छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि कार छीनने की बारीकी से पड़ताल की गई और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा लिया है। इस केस में आगे पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में इस संबंध में अन्य खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


छीनी हुई कार के अलावा आरोपियों से अनेक हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने सीआईए प्रभारी सुखदीप सिंह और उनकी टीम की 72 घंटों में केस को हल करने पर प्रशंसा की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिस पुलिस टीम ने इस केस को सुलझाया है उसका सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें