कैथल में चलती बस से फेंक दिया गया आईटीआई स्टूडेंट, मौत
चार युवकों ने चलती बस से आईटीआई के स्टूडेंट को फेंक दिया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। इसके पीछे मामूली सी वजह बताई जा रही है। घटना हरियाणा में कैथल जिले की है। गांव सिरसल के नजदीक ये घटना हुई। बस से गिरते ही छात्र का सिर फट गया और खून बहने लगा।
हादसे के वक्त छात्र का चचेरा भाई साहिल साथ था, जो उसे दोस्तों की मदद से उठाकर अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साहित के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने साहिल की शिकायत पर गांव सिरसल के अमित, विनोद, रोहताश और अजय के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने छात्र का पोस्टमॉर्टम करवाया है। चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बस में दरवाजे से ऊपर होने को लेकर हुई थी बहस
कैथल में चलती बस से फेंक दिया गया आईटीआई स्टूडेंट, मौत
मृतक छात्र के चचेरे भाई साहित ने बताया कि सिरसल गांव का रोहित (17) निसिंग आईटीआई में पढ़ता था। हर रोजकर की तरह वह और रोहित सुबह 7 बजे गांव से निसिंग के लिए निकला था। जिस बस में रोहित चढ़ा, उसमें पहले से ही चार युवक खिड़की पर लटके थे।
रोहित ने उन्हें ऊपर होने के लिए कहा, लेकिन वे माने नहीं। इसी बात उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इतनी देर में चारों युवकों ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया।
पीटते पीटते उन्होंने रोहित को धक्का दे देकर चलती बस से गिरा दिया। नीचे गिरते ही रोहित का सिर फट गया और खून बहने लगा। यह देखकर आसपास के लोग घबरा गए और उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।