हैदराबाद के कॉलेज में छात्रा ने खुद को आग के हवाले करके सुसाइड कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज का है और छात्रा ने हॉस्टल में खुद को आग लगाई है। बताया जा रहा है कि उसने सुसाइड से ठीक पहले अपनी मां को कॉल किया था और कहा था कि वह उसे वहां से निकाल कर ले जाए। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि छात्रा ने खुद को किस रसायनिक पदार्थ छिड़ककर आग लगाई है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के कमरे से धुंआ निकला देख प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। कमरे में छात्रा का शव बरामद किया गया जोकि बुरी तरह जल चुका था। एनडीटीवी की खबर के अनुसार मौके पर पुहंची पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।