फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने नशे में बाजार में दागीं गोलियां, 'थोड़ी सी जो पी ली है'

Fri, 12 Aug 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Balwan Singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नशे में धुत्त यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सेक्टर 46 की रेहड़ी मार्केट में फायरिंग कर कर हड़कंप मचा दिया। बाद में आरोपी बोला बर्थ डे था मस्ती में कर दी फायरिंग। मामला, चंडीगढ़ का है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर 46 की रेहड़ी मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत्त पुलिस कर्मी ने एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। आरोपी हेड़ कांस्टेबल बलवान सिंह वीआईपी ड्यूटी में तैनात था।

फायरिंग के वक्त मार्केट में एक ढाबे वाले ने कहा कि हेड कांस्टेबल बलवान अक्सर सुबह के वक्त उनकी दुकान पर आया करता था। वीरवार को भी वो रोज की तरह आया लेकिन वो नशे में था। तभी वो अपनी सर्विस रिवाल्वर  निकाल कर कहने लगा कि फायरिंग करनी है। उसको काफी मना किया लेकिन वो माना नही और हवा में पिस्तौल लहराते हुए एक एक कर तीन फायर किए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग करते वक्त आरोपी बलवान सिविल ड्रैस में था।

फायरिंग - फोटो : demo
हालांकि सारे फायर उसके हवा में थे लेकिन नशे में चूर  हेड कांस्टेबल की हरकत से पूरी मार्केट वाले सकते में आ गए। तभी किसी ने 100 नंबर पर फोन कर फायरिंग की सूचना दे दी। मार्केट वालों का कहना था कि वो अपनी खाकी वर्दी  में था। लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि फायरिंग करते वक्त आरोपी बलवान सीविल ड्रैस में था।

डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की एक पुलिस कर्मचारी ने सेक्टर 46 में फायरिंग की है। सूचना पाकर थाना सेक्टर 34 पुलिस मौके पर पहुंची और सीनियर की आर्डर पर आरोपी  मुलाजिम बलवान सिंह को गिरफ्तार कर लिा गया है। साथ ही उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागिय जांच  करने के आदेश भी दे दिए गए है।

दोपहर को  सेक्टर 32 के जीएमसीएच 32 अस्पताल में मेडिकल करवाकर बाहर निकल रहे बलवान से पूछा कि आखिर इस तरह बाजार में फायरिंग क्यों की, तो उसने मुस्कराते हुए  जवाब दिया कि  मेरा बर्थडे  है, मस्ती में कर दी फायरिंग तो क्या हो गया। हवा में ही  फायरिंग की थी किसी पर व्यक्ति पर  गोली  नही चलाई। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें