फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल प्लेयर ने कत्ल किया डेरा प्रेमी, मामूली सी बात बनी कारण

Fri, 21 Oct 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
वर्ल्ड कप खेल चुके इंटरनेशनल प्लेयर ने डेरा प्रेमी का कत्ल कर दिया। पूछताछ को दौरान उसने पुलिस को हत्या के पीछे का सच बताया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


कूमकलां के गांव पंजेडा में पांच अक्तूबर को हुई डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में सीआईए 1 की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहनेवाल के गांव बरवाला निवासी सुखमीत सिंह और गांव नत्त निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सोनी के रुप में हुई है। सोनी वर्ल्ड कबड्डी कप 2011 में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन


इसमें जीत के बाद उसे बिजली विभाग लुधियाना में नौकरी दी गई थी। बुधवार को ही उसकी प्रमोशन हुई थी। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। फरार आरोपी की पहचान गांव पवां निवासी वरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

नशा करने का आदी था कबड्डी प्लेयर

d - फोटो : getty images
सीआईए 1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। वारदात वाले दिन भी तीनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान वे डेरा प्रेमी गुरदेव सिंह की कैंटीन में जा घुसे।

आरोपियों ने उससे एलोवेरा जूस की बोतल मांगी, लेकिन किसी बात पर आरोपियों की गुरदेव के साथ तकरार हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने गुरदेव की पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने गुरदेव सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए।

गरेवाल ने कहा कि वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साहनेवाल इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने वहां पर छापामारी कर दी। इसी दौरान पुलिस को देख तीनों आरोपी फरार होने लगे।

पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी और हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करने में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें