फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, न पासपोर्ट और न वीजा

Fri, 21 Oct 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
म्यांमार से बिना पासपोर्ट के इंडिया में घुसा बांग्लादेशी युवक
विज्ञापन
अंबाला में ट्रेन से एक बांग्लादेशी युवक को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उससे न तो पासपोर्ट मिला और न ही वीजा। टिकट चेकिंग स्टाफ ने उसे पकड़ा और आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देश भर में हाई अलर्ट के चलते जीआरपी कोई ढिलाई बरतना नहीं चाहती है। बांग्लादेश मूल से म्यांमार का रहने वाला एक व्यक्ति पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा।

बताया जाता है कि वह दिल्ली से इस ट्रेन में बैठा था। इसी दौरान रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों की टिकट चैक करनी शुरू की, तो इस व्यक्ति से भी टिकट पूछी। इस व्यक्ति के पास कोई टिकट नहीं थी।
विज्ञापन


जबकि बातचीत में सिर्फ इतना ही पता चल पाया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश से है और म्यांमार में रहता है। इसके अलावा यह व्यक्ति हिंदी नहीं जानता है। चेकिंग स्टाफ को जब यकीन हो गया कि व्यक्ति बांग्लादेशी है और उसके पास पासपोर्ट वीजा नहीं है, तो स्टाफ भी सतर्क हो गया।
विज्ञापन

खबर​ मिलते ही जीआरपी में मच गया हड़कंप

Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी, तो चेकिंग स्टाफ ने इस व्यक्ति को आरपीएफ के हवाले कर दिया, जबकि जीआरपी को भी सूचना दी गई। इसके बाद जीआरपी के उच्चाधिकारियों को भी इस मामले में जानकारी दी गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जीआरपी अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कौन है, किस लिए देश में बिना पासपोर्ट वीजा के दाखिल हुआ। ऐसे में जीआरपी इस मामले में कोई ढिलाई बरतना नहीं चाहती।
 
ट्रेन से एक बांग्लादेशी मूल से म्यांमार के रहने वाले व्यक्ति को काबू किया है, जो बिना पासपोर्ट वीजा के देश में दाखिल हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी ने इस व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जबकि वह इस तरह से देश में क्यों दाखिल हुआ, उसके बारे में भी पूछताछ होगी।
- अमन कुमार, एसएचओ जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें