फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: माडर्न जेल में कैदी को पीटा, एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने नाक पर कड़ा मारा, केस दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 02:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

अशोक कुमार ने उसकी दोनों बाजुओं को जोर से पकड़ लिया और आकाश ने हाथ में पहना कड़ा उसकी नाक पर मारा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। जेल स्टाफ ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कपूरथला मार्डन जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला माडर्न जेल में दो कैदियों ने एक कैदी को पीट दिया। घायल कैदी को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ मारपीट व जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


माडर्न जेल की बैरक नंबर-3 में बंद कैदी बरकत मसीह निवासी ईसा नगर फिरोजपुर ने बताया कि वह बैरक में मौजूद था। बैरक में उसके साथ अशोक कुमार और आकाश भी बंद हैं। उसने बताया कि अकारण ही अशोक कुमार ने उसकी दोनों बाजुओं को जोर से पकड़ लिया और आकाश ने हाथ में पहना कड़ा उसकी नाक पर मारा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। जेल स्टाफ ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें