फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में पुलिस का एक्शन: 10 नशा तस्करों को दबोचा, एक लाख ड्रग मनी और आधा किलो हेरोइन पकड़ी

Sun, 13 Aug 2023 02:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना भुलत्थ के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ बेईं पुल पर मौजूद थे और वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी नडाला की तरफ से एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार आई। उसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी पीछे को मोड़ने की कोशिश की तो गाड़ी अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करों के खिलाफ कपूरथला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगह से आधा किलो हेरोइन, एक लाख रुपये ड्रग मनी, 100 किलो चूरापोस्त समेत 10 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कही है। इन तस्करों से पुलिस ने चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। इनके खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा, थाना ढिलवां, थाना भुलत्थ व थाना सुल्तानपुर लोधी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चूरापोस्त की खेप के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई हैं।

विज्ञापन


थाना सिटी फगवाड़ा के एसएचओ एसआई अमनदीप नाहर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गीता भवन मंदिर माडल टाउन में मौजूद थे। जब वह गश्त करते कुछ आगे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कोठी नं-99बी से दो नौजवान निकलकर वरना गाड़ी में बैठने लगे। एक नौजवान के हाथ में काले रंग का लिफाफा और दूसरे नौजवान ने कंधे पर काले रंग का बैग था। 

पुलिस पार्टी को देखकर दोनों नौजवान एकदम से लिफाफा वहीं फेंककर कोठी के अंदर घुसने गले। उन्हें पुलिस की मदद से पीछा कर काबू कर किया गया। लिफाफा फेंकने वाले ने अपना नाम तेजवीर उर्फ रिशु निवासी मॉडन टाउन और दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी शहीद भगत सिंह नगर फगवाड़ा बताया। लिफाफे से 260 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। इसके आधार पर केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


थाना ढिलवां के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त व कर रहे थे। इसी दौरान हाईटेक नाका ढिलवां पहुंचे। जहां पर एएसआई अजायब सिंह, एएसआई दर्शन सिंह, एएसआई लखबीर सिंह और हवलदार लखविंदर सिंह पहले से तैनात थे। 

वहां पर जब जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी को रोका तो तीन युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें दबोच लिया। तीनों ने अपनी पहचान जिबरान मलिक, शाहरुख कुरैशी निवासी श्रीनगर (मौजूदा निवासी मोहाली) और तीसरे ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ निवासी मोहाली बताई। जब इनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो 255 ग्राम हेरोइन मिली। 

थाना भुलत्थ के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ बेईं पुल पर मौजूद थे और वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी नडाला की तरफ से एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार आई। उसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी पीछे को मोड़ने की कोशिश की तो गाड़ी अचानक बंद हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों की मदद से कार सवार दो युवकों को दबोच लिया। 

पूछताछ में चालक ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी जंडियाला अमृतसर और कुलदीप सिंह निवासी तख्तूचक्क तरनतारन बताया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए स्टाफ कपूरथला के एसआई लाभ सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा डडविंडी पर मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मंगा सिंह, निशान सिंह और जोगा सिंह निवासी लाटियांवाल तीनों भाई हैं और बड़े स्तर पर चूरापोस्त का धंधा करते हैं। वह अपनी इनोवा गाड़ी से चूरापोस्त बेचने जा रहे हैं। अगर छापा मारा जाए तो इन्हें चूरापोस्त की खेप के साथ पकड़ा जा सकता है। सटीक सूचना के बाद पुलिस ने घर पर छापा मारा। इस दौरान तीनों भाई इनोवा से भागने लगे। मगर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने धर दबोचा। तलाशी लेने पर गाड़ी से पांच बोरों में 100 किलो चूरापोस्त और इलेक्ट्रानिक तराजू मिला। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है और चारों गाड़ियां को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें