सुसाइड नोट में कंपनी कमांडर और सूबेदार को जिम्मेदार ठहरा थल सेना के जवान ने पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। जवान की पहचान वीएस पंवार के रूप में हुई। जवान ने बुधवार को चंडीमंदिर एरिया के जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। जवान की तैनाती दो दिन पहले तक 114 एईआर पटियाला में थी।
दो दिन पहले ही फौजी को चंडीमंदिर में रिपोर्ट और ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए थे। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वीएस पंवार ने मौत के लिए कंपनी कमांडर और कंपनी सूबेदार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिपील कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी हरभजन सिंह और सिपाही के यूनिट अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब मृतक की जेब को चेक किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने मौत के लिए कंपनी कमांडर और कंपनी सूबेदार को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस के अनुसार सिपाही वीएस पंवार 114 एईआर पटियाला में तैनात था। जिसको दो दिल पहले चंडीमंदिर में रिपोर्ट और ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। बुधवार सुबह पांच बजे तक वह अपनी ड्यूटी पर था।
इसके बाद वह न तो बैरक में मिला न ही दूसरे साथियों के साथ। शाम को पंचकूला चंडीमंदिर थाना पुलिस को सूचना मिली चंडीमंदिर के जंगलों में सिपाही पेड़ से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया।