फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पति-पत्नी और उनके भतीजे की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत, बेटा और भाभी घायल

Wed, 11 Mar 2020 04:46 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
विज्ञापन
हादसे में मरने वाला दंपती और भतीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय पति-पत्नी और उनके 16 साल के भतीजे की ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दंपती का चार साल का बेटा और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव नमादा में शोक की लहर है। पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला जिले के समाना के गांव नमाना के किसान परिवार का बेटा सवरनजीत सिंह ग्रेवाल अपनी पत्नी अमनदीप कौर और चार साल के बेटे सहज के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में रहता था। वहां वह ड्राइवरी करता था। बताया जा रहा है कि नमादा से ऑस्ट्रेलिया आई अपनी भाभी गुरमीत कौर और 16 साल के उसके बेटे इशप्रीत सिंह को मेलबोर्न के कलिस्ता के पहाड़ी इलाके में घुमाकर सवरनजीत कार में अपनी पत्नी व बेटे के साथ वापस घर जा रहे थे।

रास्ते में अचानक एक भारी पेड़ आकर उनकी कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में सवरनजीत सिंह (34), उसकी पत्नी अमनदीप कौर (32) और भतीजे इशप्रीत सिंह की मौत हो गई। अमनदीप कौर की भाभी गुरमीत कौर (36) और अमनदीप का चार साल का बेटा सहज गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में दाखिले के लिए टेस्ट देने आया था इशप्रीत

समाना के बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र इशप्रीत आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने के लिए टेस्ट देने अपनी मां गुरमीत कौर के साथ ऑस्ट्रेलिया गया था। इशप्रीत की चाची अमनदीप कौर नमादा आई हुई थी। 16 फरवरी को इशप्रीत व उसकी मां भी उसके साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए। आठ मार्च को रविवार की छुट्टी होने कारण वह सभी कार में मेलबोर्न घूमने चले गए। वापसी में यह हादसा हो गया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था इशप्रीत
पारिवारिक सदस्य बलकार सिंह ने बताया कि इशप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार वालों ने सरकार से मांग की है कि तीनों मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत लाने का प्रबंध किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें