फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने पति-पत्नी समेत 3 को रौंदा

Sun, 12 Oct 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नकोदर रोड पर गांव लांबड़ा के पास एक बेकाबू ट्रक ने रविवार को तीन लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और फिर इनोवा और एक्टिवा में जा भिड़ा। हादसे के बाद ट्रकड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना लांबड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को लांबड़ा के पास बेकाबू ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी। इससे ऑटो में बैठी सरबजीत कौर और ऑटो चालक महिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर ने इस पर भी ट्रक नहीं रोका और इनोवा कार को टक्कर मार कर खेतों में उतार दिया।

कार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इसके बाद ट्रक ने एक्टिवा सवार दंपती  को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार गुरबख्श कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पति अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया है। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा चकनाचूर हो गया। अंत में बेकाबू ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर पलट गया। ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें