कालका के परेड मोहल्ले में 19 दिसंबर को हुए रेलवे कर्मचारी श्याम लाल के कत्ल के आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को पंचकूला जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया।
जिक्रयोग है कि पिछले सप्ताह कालका के परेड मोहल्ले में पिछले सप्ताह सोमवार, 19 दिसंबर को रेलवे कर्मचारी श्याम लाल का शव अपने ही घर में लहूलुहान हालत में मिला था।
वारदात के समय श्याम लाल घर पर अकेला ही थी और उसके दोनों बड़े बेटे फुटबाल खेलने गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद श्याम लाल हत्या के आरोप में पत्नी सपना, छोटे पुत्र खुशहाल और पत्नी के प्रेमी रवि कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
कालका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड के दौरान वारदात संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में प्रयुक्त लोहे की रॉड, वारदात के समय आरोपियों के पहने कपड़े और श्याम लाल को दी गई नशीली दवाई का खाली पत्ता एवं वारदात के दौरान रवि कुमार द्वारा प्रयोग की गई मारुति कार भी बरामद कर ली गई है।