फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः अगवा कर मारपीट से घायल युवक की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा रोड पर बीते शुक्रवार को अगवा कर मारपीट से घायल नयागांव निवासी रिशु ने बुधवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। रिशु के सिर, चेहरे, पेट, कंधे, पीठ व अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने से हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को रिशु की मौत होने पर थाना सारंगपुर पुलिस ने फरार तीन आरोपियों नयागांव निवासी प्रीतम, खान और अन्ना के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा-302 जोड़ दी। तीनों हत्यारोपी वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है। 

बीते सात जून को नयागांव निवासी एवं पीजीआई के कर्मचारी मैंडी की बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। नया गांव थाना पुलिस मैंडी हत्या मामले में कुछ हत्यारोपियों को तो गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन कुछ हत्यारोपी अभी फरार चल रहे हैं। मैंडी के भाई प्रीतम को शक था कि रिशु और उसका दोस्त विजय हत्यारोपियों को जानते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते प्रीतम ने अपने दोस्त खान और अन्ना को साथ लेकर बीते शुक्रवार की देर शाम रिशु और विजय को खुड्डा लौहरा की सड़क पर पानी की मोटर के समीप से अगवा किया। फिर उन्होंने दोनों को नया गांव के एक कमरे में ले जाकर उनसे जमकर मारपीट की। बेहोशी की हालत में तीनों आरोपी विजय और रिशु को वापस खुड्डा लाहौरा की सड़क पर लहूलुहान हालत में फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें