फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने धबोचा, अगवा कर वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 12 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना हंडेसरा के तहत आते एक गांव में किराए पर विधवा औरत की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग लड़की सहित काबू कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित लड़की का सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


 पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वो मूल निवासी यूपी से हैं। यहां किराए के मकान में अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती हैं और एक फैक्ट्री में काम करती हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। 7 जुलाई को जब वह शाम 5:30 बजे फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौटी तो बेटी कमरे में नहीं मिली। आसपास खोजने पर पता चला कि उसकी बेटी को मसूद आलम बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। आरोपी मीट प्लांट पर काम करता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 जुलाई को आरोपी के पास से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है। इसके आधार पर पुलिस ने दर्ज मामले में बढ़ोतरी कर पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की का सिविल सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में मेडिकल करवाया है। 
विज्ञापन

थाना हंडेसरा के एसएचओ गुरदीप सिंह पंधेर ने बताया कि जज के सामने पीड़ित लड़की के 164 सीआरपीसी के तहत बयान करवाए जाएंगे और आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक  में था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें