फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध का राज खुला तो भाभी-देवर ने उठाया भयावह कदम

Fri, 08 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां का देवर संग चल रहा था प्रेम प्रसंग। आखिर एक दिन दिन जब दोनों का राज खुला तो बदनामी के डर से चौंकाने वाला कदम उठाया। दोनों ने हांसी ब्रांच नहर पुल के आगे शुक्रवार को पानीपत की तरफ जाने वाली रेलगाड़ी की आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी जींद थाना क्षेत्र के निवासी देवर-भाभी की ओर से उठाए गए भयावह कदम के बाद रेलगाड़ी के पायलट ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन

देवर संग भाभी अलसुबह अचानक घर से गायब हो गए थे

रेलवे पुलिस ने मृतकों की पहचान करके इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई तथा भाभी अलसुबह अचानक घर से गायब हो गए थे। वह उनकी तलाश कर ही रहे थे कि उन्हें यह सूचना मिली।

मृतक महिला के तीन बच्चे थे, जबकि युवक अविवाहित था। वहीं मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत ने बताया कि मृतक देवर-भाभी के बीच प्रेम प्रसंग था।

बृहस्पतिवार को इसकी भनक उसके परिजनों को लग गई। जिसके बाद दोनों ही शर्मिंदा हो गए थे। जिसके चलते दोनों ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें