फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की धमकी से तंग पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 08 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति हर रोज धमकी देता था कि वह फंदा लगा कर आत्महत्या कर लेगा। रोज की धमकी से तंग पत्नी ने दो बच्चों के साथ गंगवा नहर में छलांग लगा दी। मामला हरियाया के हिसार के मंगाली झारा का है।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने महिला को नहर में कू दते देख लिया और उन्होंने नहर से सभी को सकुशल बाहर निकाला। घटना बीते 5 मई की। पीड़ित परिवार शुक्रवार को सुलह के लिए जुटा तो मामला सामने आया। गांव मंगाली झारा निवासी पवन मजदूरी का काम करता है। वह शराब पीने का आदि है।

परिजनों के टोकने पर वह आत्महत्या करने की धमकी देता था। पति के नशे की लत व बार-बार आत्महत्या की धमकी देने से आहत उसकी पत्नी ने 5 मई को बड़ा फैसला ले लिया। वह अपने 8वर्ष और 5वर्ष के बच्चों को लेकर पैदल ही घर से निकल आयी। इस दौरान उसने बताया कि वह पति के खिलाफ थाने में शिकायत देने जा रही है।
विज्ञापन


पर थाने की बजाय राजगढ़ रोड पर गंगवा नहर पहुंच गईऱ्। उसने दोनों बच्चों के हाथ पकड़े और नहर में छलांग लगा दी। उस दौरान पास से गुजर रही जनवादी महिला समिति की नेत्री शकुंतला जाखड़ ने उन्हें नहर में कूदते देख लिया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला व उसके बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बोला मासूम, पता था मरने जा रहे हैं

शुक्रवार को परिजन महिला व बच्चों को मनाने के लिए माकपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान महिला अंजू ने बताया कि पति पवन मरने की धमकी देता है। इससे वे परेशान हैं और उन्होंने मरने की ठान ली। बाद में महिला व बच्चों को परिजन यह दिलासा देकर वापस ले गए कि आगे से पवन उन्हें तंग नहीं करेगा। वे भी उनकी मदद करेंगे।

मां के साथ दोनों मासूम बच्चे भी नहर में कूद गए थे। एक बेटा कक्षा 5 में  और बेटी राजकीय स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। बेटे ने बताया कि कि उनको पता था कि वे मरने जा रहे हैं। मां रो रही थी। उनको बताया था कि नहर में कूदना है। पता होते हुए भी उसने वहीं किया जो कि मां ने कहा। हालांकि मासूम बेटी को नहीं पता था कि वे कहां क्या करने जा रहे हैं। बेटे ने बताया कि कि पिता, मां के साथ झगड़ा करते हैं। 5 मई को भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

यहां भी आत्महत्या की धमकी
मौत के मुंह से लौटी महिला जब शुक्रवार को माकपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी तो वहां मौजूद उसके देवर सुरेश ने उसको रोक दिया। साथ ही उसने कहा कि बात मीडिया में आई तो भाई पवन की बदनामी होगी। वह इससे आहत होकर आत्महत्या भी कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें