फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: शराब बनाने का केमिकल बरामद, आरोपी अकाली दल ब्लॉक समिति का सदस्य रहा है

Thu, 21 May 2020 12:48 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
एल्कोहल के 20 ड्रम पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पबरी में ट्यूबवेल के कमरे से इथानोल न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) के 20 ड्रम बरामद किए। पुलिस ने ट्यूबवेल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ईएनए से आगे शराब तैयार करके गैरकानूनी ढंग से इसे बेचने का कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए मामले की गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। डीएसपी घन्नौर मनप्रीत सिंह थिंद ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि एक गुुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात घन्नौर पुलिस और एक्साइज विभाग ने थाना खेड़ी गंडियां के अधीन आते गांव पबरी में दर्शन सिंह के खेतों में ट्यूबवेल वाले कमरे में रेड की गई।

इस दौरान वहां 20 ड्रमों में रखी इथानोल न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) बरामद की गई। ईएनए की कुल मात्रा 4000 लीटर है। डीएसपी ने बताया कि ईएनए से शराब तैयार की जाती है। आरोपी की ओर से नाजायज शराब तैयार करके आगे इसे बेचा जाता था। पिछले काफी समय से वह इस कारोबार में लगा था। आरोपी क काबू करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी दर्शन सिंह साल 2013-18 तक अकाली दल का ब्लाक समिति मेंबर रह चुका है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में और भी जो आरोपी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें