फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने रात के राज खोले तो दी खौफनाक मौत

Sat, 31 Jan 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की से अवैध संबंध के मामले में जब जिगरी दोस्त ने की दगाबाजी तो युवक ने उसे दे दी खौफनाक मौत। मामला जालंधर के कबीर नगर में शटल कॉक कारीगर राजिंदर सोनू की हत्याकांड से जुड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने राजिंदर सोनू की हत्या के आरोप में उसके साथी बब्बा को काबू कर लिया गया है। हत्या के पीछे कहानी अवैध संबंधों की निकल आई है। बब्बा का प्रेम किसी लड़की के साथ चल रहा था और उसने अपने जिगरी दोस्त को लड़की के बारे में बता दिया।

राजिंदर ने इस प्रेम कहानी को बब्बा की पत्नी को सुना दिया था। इससे बब्बा के घर में क्लेश रहने लगा था। इसी कारण उसने ताव में आकर राजिंदर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में झगड़ा शुरू हुआ तो दोस्त को मार डाला

एसीपी अमनीत कौंडल ने बताया कि बब्बा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया तो उसने खुद सारी कहानी बता दी। कौंडल के मुताबिक बब्बा और राजिंदर सोनू गहरे दोस्त थे और इसी दोस्ती के कारण बब्बा ने अपनी प्रेम कहानी राजिंदर सोनू को बताई थी।

राजिंदर ने बब्बा को सुधारने की खातिर सारी कहानी उसकी पत्नी को बता दी और कहा कि वह बब्बा का ख्याल रखा करे। बब्बा की पत्नी को पति की प्रेम कहानी पता चली तो घर में रोजाना क्लेश रहने लगा।

इसी कारण बब्बा कई दिनों से काम पर नहीं आ रहा था और वह राजिंदर को कसूरवार समझ रहा था। वीरवार को भी घर में क्लेश हुआ तो बब्बा राजिंदर को मारने के लिए घर से निकल आया और उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें