फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहते हैं कैरियर गाइडेंस तो इस हेल्पलाइन पर करें फोन

Thu, 03 Apr 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली छात्रों को दसवीं के बाद क्या सब्जेक्ट लेने चाहिए। वह किस कोर्स को चुनें, 12वीं के बाद किस कॉलेज में एडमीशन लें और कैरियर काउंसिलिंग संबंधी तमाम मदद अब घर बैठे-बैठे मात्र एक फोन कॉल से मिल जाएगी।
विज्ञापन


यह सुविधा पूरी तरह से फ्री होगी। जीएसआर एजुकेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (करेक्ट काउंसिलिंग कंपनी) की ओर से शहर के स्कूली छात्रों के लिए यह पहल की गई है।

मंगलवार से यह फ्री कैरियर ग्राइडेंस हेल्पलाइन शुरू की गई। यह सेवा तीन से 30 अप्रैल तक दोपहर तीन से छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।

एक्सपर्ट करेंगे काउंसिलिंग  
हेल्पलाइन पर एससीईआरटी चंडीगढ़ के काउंसलर बच्चों की काउंसिलिंग करेंगे। कंपनी के निदेशक गौतम सुशांत ने बताया कि हेल्पलाइन पर मनोचिकित्सक, शिक्षाविद्, रेस्ट काउंसिलिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स होंगे, जो बच्चों की उनकी समस्या के अनुसार काउंसिलिंग करेंगे। हेल्पलाइन के नंबर 0172-5002572, 0172-5002573 और 8568900689 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें