फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है तो जरूर पढ़ें

Wed, 29 Jan 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड उसके मालिक के पास और इधर 2.84 लाख रुपये की शॉपिंग हो गई। क्रेडिट अकाउंट से इतने पैसे कटने का जैसे ही मैसेज आया।
विज्ञापन


इससे कार्ड मालिक सकते में आ गया, क्योंकि उसने इतने अमाउंट की कोई शॉपिंग ही नहीं की थी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और एमडीसी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एमडीसी सेक्टर-5 की सोसाइटी नंबर-33 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है।

उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि क्रेडिट कार्ड से दो लाख 84 हजार रुपये की शॉपिंग हुई है, जबकि कार्ड उनके पास था। फिर शक हुआ कि उनका कार्ड नंबर हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक से खाते की डिटेल्स मांगी गई है। एसएमएस में उस जगह का जिक्र नहीं है, जहां से खरीददारी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें