पत्नी की फेसबुक आईडी हैक कर एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो व मैसेज अपलोड कर दिए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21 निवासी महिला ने पिंजौर में रहने वाले अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने पहले भी सेक्टर-5 थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है।
इस बार दी शिकायत में उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने आईडी हैक कर उसमें कांटेक्ट डिटेल्स बदल दी। फेसबुक वॉल पर अश्लील मैसेज और फोटो अपलोड कर दिए।