सेक्टर-82 में एक चौकीदार ने होली वाले दिन शराब के नशे में धुत होकर पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया।
पत्नी के पेट पर कैंची से चार-पांच वार किए, जबकि हाथ पर दो बार। पत्नी ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। महिला को गंभीर हालत में सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है।
वहीं, आरोपी पति को थाना सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-82 मकान नंबर 778 में चलने वाली फैक्टरी में राकेश कुमार पत्नी चंदा सहित रहता है। वह उक्त फैक्टरी में चौकीदार है। घायल महिला चंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पति अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था।
सोमवार को भी पति राकेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर आया। इसी बीच उसने कैंची से उस पर हमला कर दिया। कैंची से चार-पांच वार पेट और दो-तीन हाथ पर किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 31 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।