फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की खौफनाक वारदात, पत्नी को ब्लेड मारे, जंजीरों में जकड़ा, घर में बंधक बनाया

Wed, 14 Oct 2020 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर में पति ने पत्नी को घर में बंधक बना रखा। मामला मोहकमपुरा थाने के अमरकोट इलाके का है। पति ने अपनी पत्नी को जंजीरों से बांधकर घर में बंधक बना लिया। आरोपी ने पत्नी के दोनों बाजुओं पर ब्लेड भी मारे। पति पत्नी पर शक करता था। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को छुड़ाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि उसका पति उस पर बिना वजह शक करता है। बुधवार को सुबह पति ने उसे पहले पीटा फिर जंजीरों से हाथ-पैर बांध दिए। दोनों की शादी को छह वर्ष हो चुके हैं। आरोपी पति की पहले भी शादी हो चुकी थी। इस बात की जानकारी उसे शादी के बाद मिली। नौ महीने से वह पति से अलग रह रही है। उसके साथ एक छोटी बेटी है। 

एक हफ्ता पहले पति ने मुझे फोन किया कि बेटी किसके पास रहेगी, इसकी लिखा-पढ़ी करवानी है। वह पति के पास आई तो उसने मुझे पीटा। इस पर वह अपने घर चली गई। मंगलवार को वह मुझे घंटाघर चौक के नजदीक मिला और अपने घर ले आया। बुधवार सुबह पति ने मुझे पीटा और जंजीरों से बांध दिया। मैंने हाथों की जंजीरों को खोलकर पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया।  
विज्ञापन


उधर, पुलिस की गिरफ्त में आए पति ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। वह उसके काम पर जाते ही घर से निकल जाती थी। वह मेरी बेटी के साथ रहे, इसलिए उसे जंजीरों से बांध दिया था। वहीं, मोहकमपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर सुखबिंदर सिंह ने बताया कि महिला का झगड़ा पति से चल रहा है। पति उसे जंजीरों से बांधने के बाद घर का दरवाजा बंद कर चला गया था। पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को मुक्त कराया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें