फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू: दोनों में बहस... पति का सनक गया माथा, चाकू से हमला कर फरार

Tue, 06 Jan 2026 11:56 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने महिला के पेट में चाकू घोंपा है। आरोपी की पहचान महाराज दीन के तौर पर हुई है, जो फरार है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सारंगपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल महिला की पहचान पार्वती (40), निवासी मकान नंबर 1087, कच्ची कॉलोनी, धनास के रूप में हुई है। आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी पति ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराज दीन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घायल महिला के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें