फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और देवर और दोस्त ने पिलाई शराब, फिर मिलकर ऐसा घिनौना काम

Thu, 13 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुराचार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिसके साथ सात फेरे ले सात जन्म साथ जीने मरने की कसम खाई थी, उसी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। लुधियाना में एक पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के साथ रेप किया।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने बताया कि फरवरी महीने में दो भाईयों ने उसके साथ दुराचार किया। उसका केस दर्ज हो गया। उसके परिवार वालों ने नवंबर 2016 में इस बात का फैसला कर लिया कि दुराचार करने वाले दोनों आरोपियों में से एक भाई उसके साथ शादी करेगा। अदालत की तरफ से विशेष विनती पर लड़के को शादी करवाने के लिए दो घंटे के लिए समय दिया गया था। फिर भी उसके ससुराल वालों ने उसे अपने घर ले जाने से मना कर दिया और कहा कि पहले वह केस वापस ले। लड़का जेल से वापस आ जाएगा और फिर उसे ले जाएंगे।  

कुछ दिन बाद जब एफआईआर कैंसल हुई। फिर उसे अपने घर ले गए। बाद में ससुराल परिवार दस लाख रुपये मांगने लगा। हद तो तब हो गई जब उसका पति उसे कुछ दिन बाद इसी साल जनवरी  में अपने दोस्त की फैक्टरी ले गया। वहां पति और देवर और दोस्त सभी ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की और उसकी वीडियोग्राफी कर ली ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके और अदालत में उसके चरित्र पर अंगुली उठा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दो बार दुराचार किया गया

पत्नी से तंग आकर सुसाइड की कोशिश की - फोटो : Demo Pic
 इससे पहले भी उसके साथ इनमें से दो नौजवानों ने दुराचार किया था। बाद में सुलह होकर एक आरोपी ने उसके साथ शादी कर ली।  युवती ने बताया कि उसके साथ उसके पति ने दो नौजवानों के साथ मिल कर उसके साथ दुराचार किया। लड़की ने कहा कि दुराचार मामले की शिकायत उसने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस में दी थी।

साथ ही उसने एक शिकायत वुमन सेल को भी दी थी। पीड़ित लड़की का परिवार इस मामले को लेकर सभी उच्चाधिकारियों से मिल चुका है। लेकिन मामले में इंसाफ नहीं मिला। पुलिस मुलाजिम सिर्फ जांच करवाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। 

पुलिस की ढीली कार्रवाई के बाद अंदर से टूट चुकी युवती ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया, लुधियाना के एलीवेटिड रोड पर बुधवार की दोपहर को दुराचार पीड़ित युवती ने पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के लोगों और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

युवती ने आरोप लगाया उसके साथ दो बार दुराचार किया गया है। आरोपियों पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। आज वह वुमन सेल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए आई थी। सही जवाब न देने और कार्रवाई न करने से परेशान होकर उसे खुदकुशी करने की कोशिश की। 

उधर वुमन सेल की एसआई किरण लता ने कहा कि लड़की ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई है। एएसआई स्तर का मुलाजिम जांच कर रहा है। दूसरी तरफ इस मामले में जब पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह मामले की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें